कैंट बोर्ड ने किया ट्राफी पर कब्जा
मेरठ। लखनऊ में खेले जा रहे कमांड स्तर प्रतियोगिता में मंगलवार को फाइनल क्रिकेट मैच खेला गया। यह मैच लखनऊ कैंट बोर्ड और मेरठ कैंट बोर्ड के बीच हुआ। गांधी बाग स्टेडियम के क्रिकेट कोच तनकीब अख्तर ने बताया कि लखनऊ की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 137 रन बनाए। वहीं मेरठ कैंट बोर्ड की टीम के खिलाड़ी रवि, श्रीकांत, मिर्जा अकरम की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत मैच में जीत हासिल की। मिर्जा अकरम को मैन ऑफ द मैच चुना गया। जबकि बेस्ट बॉलर तीन विकेट लेने वाले जगदंबा रहे। मुख्य अतिथि रक्षा संपदा पीडी दीपा भाजवा ने दोनों टीमों को पुरस्कार दिए। मेरठ कैंट बोर्ड सीईओ राजीव श्रीवास्तव ने टीम को बधाई दी।