फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा प्रत्याशी का जनसंपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बसपा की महापौर प्रत्याशी सुनीता वर्मा ने शनिवार देर शाम घंटाघर पर जनसभा की। कहा कि यदि वह मेयर का चुनाव जीतती हैं तो मलिन बस्तियों के साथ मुस्लिम क्षेत्र की बस्तियों का विकास होगा। इससे पूर्व वह नौचंदी मैदान के पास अलवी समाज के ताज अलवी के निवास पर पहुंचीं, जहां उनका स्वागत हुआ। सुबह निवास स्थान पल्लवपुरम फेज-2 से जनसंपर्क अभियान शुरू किया गया। मोहनपुरी, रेलवे रोड, रोहटा रोड, फाजलपुर, जली कोठी, नौचंदी आदि स्थानों पर जनसभाएं आयोजित कीं। इस मौके पर उनके पति व पूर्व विधायक योगेश वर्मा, जगमोहन शाकाल, शाहजहां सैफी, शहजाद, जिलाध्यक्ष मोहित जाटव, सुनील वाधवा, अमित सिंघल, राहुल शर्मा, डॉ. सतीश प्रकाश, वसीम कुरैशी, नीरज प्रधान, चतर सिंह, हाजी याकूब कुरैशी, हाजी इमरान कुरैशी, कालू प्रधान, अनिल जाटव, राहुल गौतम, सुधांशु महाराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें