तैराक संदीप मौर्य को सम्मानित किया
बड़ौत (बागपत)। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह मेें प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. महेश कुमार मुछाल ने कॉलेज के बीए फाइनल के छात्र संदीप कुमार मौर्य का दिल्ली पैरा तैराकी टीम मेें चयन होने पर सम्मानित किया। प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि चयनित छात्र संदीप कुमार मौर्य राजस्थान के उदयपुर में 4 से 8 नवंबर तक होने वाली 17वीं राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता मेें भाग लेगा।