कमरे में लगी आग, 50 हजार का नुकसान
गंगानगर। गंगानगर जी-01 में अखिल शर्मा परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार दोपहर वह किसी काम से बाहर गए थे। घर पर उनकी पत्नी अंबिका शर्मा थीं। इस दौरान ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में आग लग गई। आग से वहां रखा सारा सामान जल गया। आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। सूचना पर गंगानगर पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। अखिल के मुताबिक कमरे में रखे सौर ऊर्जा से चलने वाले पंखे में शार्ट सर्किट होने से आग लगी है। आग से करीब पचास हजार का सामान जल गया।