कैं सर पीड़िताओं को समर्पित होगी वस्त्र प्रदर्शनी
मेरठ। एस्थेटिक्स की ओर से कैंसर पीड़िताओं को समर्पित दो दिवसीय फैशन प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। बृहस्पतिवार को प्रेस वार्ता कर आयोजन समिति के तन्मय शर्मा ने बताया कि 23-24 सितंबर को हारमनी इन में प्रदर्शनी लगेगी। हिमांशु गोयल ने बताया प्रदर्शनी में मेरठ के अलावा दिल्ली, गाजियाबाद, जयपुर, मुरादाबाद, गुरुग्राम के व्यापारी भी स्टॉल लगाएंगे। संजना रस्तोगी ने बताया प्रदर्शनी में फैंसी आयटम, सजावटी सामान, दीपक, फुटवियर, पर्स, एसेसरीज, फै शन परिधान, गृहसज्जा के सामानों की रेंज मिलेगी। निशित सिंघल, श्वेता अग्रवाल, पारुल, मीतिका सपरा, अक्षम, रिद्धि, दीपिका, रेनू मौजूद रहीं। एस्थेटिक्स ग्रुप कैंसर पीड़िताओं के लिए भी लगातार आर्थिक मदद करने में प्रयासरत है।