फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोटरी क्लब स्टार्स का सम्मान समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
रोटरी क्लब स्टार का सम्मान समारोह
विज्ञापन

मेरठ। रोटरी क्लब स्टार द्वारा शिक्षा और पत्रकारिता के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने के लिए रोटरी नेशनल बिल्डर अवार्ड सम्मान समारोह आयोजित किया गया। आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज आईआईएमटी में हुआ। इसमें विभिन्न विद्यालयों के 21 शिक्षकों को रोटरी नेशनल बिल्डर अवार्ड दिए गए। मुख्य अतिथि पूर्व रोटरी गवर्नर ब्रजभूषण गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि मेरठ पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल संजीव अग्रवाल, सिटी वोकेशनल स्कूल के प्रिंसिपल प्रेेम मेहता रहे। हरि गुप्ता ने जीवन में शिक्षकों का महत्व बताया। क्लब अध्यक्ष संजय अग्रवाल, सचिव पंकज मित्तल ने शिक्षकों का स्वागत किया। आयोजन में रोटरी लिटरेसी निदेशक प्रणव गुप्ता, कार्यक्रम चेयरमैन मृदुल गोयल, योगेश अग्रवाल, विवेक रस्तोगी, ट्रेजरार वीरेंद्र शर्मा, अजय गुप्ता, अजय वीर गर्ग, विशाल अग्रवाल ने सहयोग दिया। आयोजन में प्रोफेसर सत्या शरन, सुनील अग्रवाल, डॉ. सुग्रीव सिंह, विपिन वत्स, संध्या गुप्ता, संजीव वार्ष्णेय, राजीव अलवाड़ी, गीता गुप्ता, शिहान कौशल वर्मा, प्रियंका मित्तल, रुचि मित्तल, डॉ. पवन कुमार डॉ. हिमानी, डॉ. शलभ, सपना जैन, डॉ. सपना जैन को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें