फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारियों के विरुद्ध लोगों को किया जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। कौर पीसीआई सार्ड संस्था के तत्वावधान में स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति की बैठक बृहस्पतिवार को रोहटा रोड स्थित सिंधावली गांव में हुई। इसमें संस्था की बीएमसी नीतू सैनी ने ग्रामीणों को सफाई के बारे में जानकारी दी। ग्रामीणों को गंदगी के विरुद्ध जागरूक कर शौचालय बनवाने की अपील की। बरसात के मौसम में मच्छरों से होने वाली बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया। वहीं, टीके लगवाने की सलाह दी। संस्था की एएनएम प्रीति ने ऐसे लोगों को चेताया जो स्वास्थ्य सेवाओं में रुकावट डालते हैं और ग्रामीणों को भ्रमित करते हैं। इस दौरान सीएमसी कोमल, गुलफशा, आशा, कविता, सविता, मिथलेश, कुसुम, संजू, सुमन, शशि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो समाचार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें