महिला की मौत, छह और मरीजों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि
मेरठ। स्वाइन फ्लू का कहर लगातार जारी है। मेडिकल कॉलेज की लैब में छह और लोगों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को मेडिकल अस्पताल की माइक्रोबायोलॉजी लैब में स्वाइन फ्लू के सैंपल की जांच की गई। इनमें मेरठ निवासी 28 वर्षीय हरिओम, 50 वर्षीय राकेश, 23 वर्षीय साक्षी, 42 वर्षीय विकास, अमरोहा निवासी 62 वर्षीय बलवीर सिंह, सहारनपुर निवासी 52 वर्षीय बीना को स्वाइल फ्लू की पुष्टि हुई है। सभी लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। मेडिकल कॉलेज के स्वाइन फ्लू वार्ड में भर्ती एक महिला की मौत हो गई।