मानव श्रंखला बनाकर छात्रों ने किया प्रदर्शन
मेरठ। स्पर्श दृष्टि बाधित बालक इंटर कॉलेज परतापुर के विकलांग छात्रों ने कमिश्नरी कार्यालय के मुख्य द्वार पर मानव श्रंखला बनाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान अंकित ने बताया कि छात्रों को कॉलेज से छात्र वेतन का 1200 रुपये प्रतिमाह दिया जाता था। वह मार्च-2016 से 2000 रुपये हो गया है, लेकिन कॉलेज की ओर से उन्हें 1200 रुपये ही दिए जा रहे है। उन्होंने मांग की है कि मार्च-2016 से मार्च-2017 तक का 800 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से बढ़ा हुआ वेतन का एरियर दिया जाए। बताया कि छात्र पिछले पांच दिन से कॉलेज में कक्षाओं का बहिष्कार करते हुए अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। इस दौरान कॉलेज के विकलांग छात्र पंकज, अरुण कुमार, राजकुमार, कमलेश, आकाश आदि मौजूद रहे।