फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोर्ट्स शोरूम में तीसरी बार चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सूरजकुंड स्थित किंगडोम स्पोर्ट्स शोरूम में बुधवार रात फिर चोरों ने करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। छत का जाल काटकर शोरूम में घुसे दो बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। व्यापारी अनुज मित्तल के अनुसार बदमाश दूसरा दरवाजा नहीं काट सके, जिसमें ज्यादा सामान रखा हुआ था। उन्होंने बताया कि शोरूम में दो बार पहले भी चोरी हो चुकी है, जिसके चलते उन्होंने सुरक्षा के सारे इंतजाम किए हुए हैं। इंस्पेक्टर सिविल लाइन धीरज शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें