मेरठ कॉलेज मैनेजमेंट कमेटी चुनाव की सूची जारी
मेरठ। मेरठ कॉलेज मैनेजमेंट कमेटी के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बुधवार को कमेटी चुनाव के लिए प्रथम मतदाता सूची जारी की गई। चुनाव अधिकारी डिप्टी रजिस्ट्रार फर्म सोसाइटीज एंड चिट्स ने मतदाता सूची का प्रकाशन किया। प्रकाशित मतदाता सूची कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की गई। इसमें 1734 मतदाताओं के नाम हैं। यह अंतिम मतदाता सूची नहीं हैं। बताया जा रहा है कि प्रकाशित सूची में 150 मृतकों के भी नाम हैं। 40 ऐसे मतदाताओं के नाम भी हैं जिनका कोई पता नहीं हैं। जिन सदस्यों को मतदाता सूची के लिए आपत्तियां हैं वे 5 व 6 जुलाई को आपत्ति दे सकते हैं। 6 अगस्त को कॉलेज मैनेजमेंट कमेटी का चुनाव होना है। प्रमुख बात यह कि इस बार कॉलेज कमेटी का चुनाव कॉलेज द्वारा जारी आईकार्ड से न होकर चुनाव आयोग के फोटो पहचान पत्र से होगा।