फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जूतों की दुकान में मिली शराब और बीयर की 140 पेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। दौराला पुलिस जूतों की दुकान पर बुधवार रात छापा मारकर शराब और बीयर की 140 पेटी पकड़ी। शराब अवैध है या वैध, इसकी जांच आबकारी विभाग करेगा। दौराला पुलिस ने बताया कि बुधवार देर रात जूतों की दुकान में काफी मात्रा में शराब और बीयर की पेटी रखे होने की जानकारी मिली। यह दुकान दौराला चौराहे पर स्थित है। पुलिस सूचना मिलने पर दुकान पर पहुंची और तलाशी ली। पुलिस ने मौके से कई कंपनी की शराब और बीयर की लगभग 140 पेटी बरामद की। पूछताछ में पुलिस को दुकानदार ने बताया कि राधेश्याम नाम के एक व्यक्ति को लाइसेंस मिला है, जिसका स्टॉक आया था। इस पर पुलिस ने आबकारी विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। आबकारी विभाग के अधिकारी अब मौके पर पहुंचकर जांच करेंगे कि बरामद माल अवैध है या वैध। फिलहाल, पुलिस ने दुकान को बंद करा दी है और शराब और बीयर की पेटी दुकान में ही रखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें