फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 46 एनसीसी कैडेट्स ने किया रक्तदान

विज्ञापन
72 यूपी बटालियन के एनसीसी कैडेट्स ने कैंटोनमेंट जनरल हॉस्पिटल में रक्तदान किया। स्रोत : स्वयं।
विज्ञापन
मेरठ। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर बुधवार को 71 यूपी बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल नीरज चौधरी के मार्गदर्शन में एनसीसी कैडेट्स ने लिटिल स्टार चैरिटेबल ब्लड बैंक शास्त्रीनगर में रक्तदान किया। इसमें चौधरी शिवनाथ सिंह शांडिल्य पीजी कॉलेज माछरा, डीएन कॉलेज मेरठ, एनएएस कालेज मेरठ के 14 कैडेट्स ने रक्तदान किया। शिविर का आयोजन लेफ्टिनेंट प्रो. संजय यादव द्वारा किया गया। इसमें डॉ. राजेश शर्मा, सूबेदार मेजर राजेश कुमार, सूबेदार बहादुर सिंह, नायब सूबेदार जसवंत सिंह, डॉ. वीर सिंह, ज़ुहैब अहमद, विपिन कुमार, हवलदार बलजिंदर सिंह आदि का सहयोग रहा। 72 यूपी बटालियन एनसीसी के एनसीसी ऑफिसर विजयपाल सांवरिया ने बताया कि कैंटोनमेंट जनरल हॉस्पिटल बेगमपुल में लगे रक्तदान शिविर में कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अभिषेक पंवार, आईआईएमटी विश्वविद्यालय मेरठ और डीएन डिग्री कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने रक्तदान किया। शिविर में 32 यूनिट रक्तदान हुआ। इस दौरान सूबेदार मेजर भीम सिंह, सूबेदार सुधीर सिंह, नेहा, तुषार कुमार, पयास, रिया भारद्वाज, तरुण त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें