मवाना। 73 यूपी बटालियन एनसीसी मवाना की ओर से मेरठ कैंट में पैरासेलिंग कैंप का आयोजन हुआ, जिसमें यूनिट से 30 कैडेट्स का चयन किया गया। इनमें एएस इंटर कॉलेज के 14 कैडेट्स भी शामिल रहे। कैंप के दौरान बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल शैली मल्होत्रा, एडम कर्नल एएम अग्रवाल व सूबेदार मेजर कुलविंदर सिंह ने कैडेट्स को ब्रीफ करते हुए पैरासेलिंग के नियमों से अवगत कराया और अनुशासित रहकर इसका आनंद उठाने के निर्देश दिए। कैडेट्स ने एएस इंटर कॉलेज पहुंचकर प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह व एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट बलराज सिंह के साथ अपने अनुभव साझा किए और पैरासेलिंग के रोमांच के बारे में बताया।