भामौरी में शहीदों को याद किया
सरधना। नगर व देहात क्षेत्र में 10 मई सन 1857 की क्रांति के शहीदों की याद में शुक्रवार को क्रांति दिवस मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। उधर, शहीद गांव भामौरी में शहीद स्मारक एवं गांधी आश्रम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भामौरी में एसडीएम अमित कुमार, सीओ पंकज कुमार व तहसीलदार अवनीश कुमार भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने भी शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि दी। भामौरी में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम प्रधान पति अजय उर्फ सोनू व पूर्व प्रधान ठॉ. दिनेश सिंह, विक्रम सिंह, सुभाष सोम, पूर्व प्रमुख वीर सिंह आदि मौजूद रहे। इस दौरान गांधी आश्रम में हवन यज्ञ का भी आयोजन किया गया।