गेहूं क्रय केद्राें का निरीक्षण किया
हस्तिनापुर। जिला सहायक निबंधक सहकारिता मेरठ की टीम के साथ एडीसीओ कुलदीप सिंह, पवन राधव, एडीसीओ चतरसेन की टीम ने यहां भीमनगर में स्थित उपभोक्ता सहकारी समिति का निरीक्षण किया। बताया कि क्रय केंद्र का गेहूं खरीद का लक्ष्य तीस हजार क्विंटल है। अब तक दस हजार 268 क्विंटल गेहूं खरीदारी हो चुकी है टीम ने गेहूं खरीद में और तेजी लाने के निर्देश दिए। टीम ने महिला उपभोक्ता संघ का निरीक्षण किया। जिसका लक्ष्य तीस हजार क्विंटल गेहूं का है। यहां अभी तक 9 हजार 286 क्विंटल गेहूं की खरीददारी मिली। सहकारी संघ लिमिटेड प्रभारी लालमन, आदर्श बहुउद्देशीय सहकारी संघ सचिव रविंद्र कुमार को टीम ने गेहूं खरीददारी का लक्ष्य में तेजी लाने की बात कही। वहीं टीम ने खादर में स्थित क्रय केंद्रों का भी निरीक्षण किया।