उत्कल एक्सप्रेस को रद्द करा रहा साइक्लोन
- तीन मई से रद्द चल रही उत्कल एक्सप्रेस
- आज भी हरिद्वार से पुरी नहीं जाएगी उत्कल
मेरठ। ओड़िशा में आए फैनी तूफान के चलते पुरी से वाया मेरठ, हरिद्वार के बीच चलने वाली उत्कल एक्सप्रेस को प्रभावित कर दिया है। इस ट्रेन के न चलने से भुवनेश्वर, कटक आदि क्षेत्रों में जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे ने इस ट्रेन को तीन मई से रद्द किया हुआ है। जिससे इस ट्रेन से जाने वाले पार्सल में भी दिक्कत आ रही है। रेलवे ने साइक्लोन को देखते हुए ओडिशा को जाने वाली पांच ट्रेनों को रद्द किया हुआ है। जिसमें उत्कल एक्सप्रेस भी शामिल हैं। इसमें सोमवार को पुरी से हरिद्वार जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया। वहीं, रेलवे ने सोमवार शाम नई सूची जारी कर मंगलवार को भी हरिद्वार से वाया मेरठ, पुरी को जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस को रद्द करने का फैसला लिया है।