बागपत। पंजाब के पटियाला गांव में आयोजित हुई सीनियर फेडरेशन कप में धनौरा के धावक आकाश कुमार पुत्र सतेंद्र सिंह ने 200 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। परिवार में खुशी का माहौल। ग्रामीणों ने भी जीत पर हर्ष व्यक्त किया है। आकाश ने बताया कि कई प्रतियोगिताओं में उसने गोल्ड मेडल जीत कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि परिवार के सहयोग और अपने दम पर मेडल जीता है। जिला प्रशासन और सरकार से कोई भी सहयोग नहीं मिल रहा है।