सरधना। एसडीएम अमित कुमार भारतीय ने शनिवार को बताया कि निर्वाचन संबंधी कामकाज को लेकर रविवार 17 मार्च को होने वाला अवकाश नहीं होगा। तहसील कार्य दिवस की तरह ही खुलेगी। इस संबंध में शनिवार को एसडीएम ने तहसीलदार सरधना, नायब तहसीलदार, रजिस्ट्रार कानूनगो, नायब नाजिर, समस्त संग्रह अनुभाग व समस्त कार्यालय खुलेगी। रविवार को कोई भी अधिकारी या कर्मचारी बिना अनुमति के तहसील मुख्यालय नहीं छोडे़ंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी अधिकारी अथवा कर्मचारी बिना अनुमति के अनुपस्थित रहा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।