फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर गांवों में भी सेवाएं देने को रहते हैं तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
माहौल मिले, तो हर जगह सेवाएं देते हैं डॉक्टर्स
मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) और एनेस्थीसिया विभाग की तरफ से न्यू एलटी सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विशेषज्ञ चिकित्सकों को एनएचए से जोड़ना है। कार्यशाला की शुरुआत प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने की। एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष डॉ. विपिन धामा, एनएचएम से टीम लीडर डॉ. श्यामा नागराजन ने शुरुआत की। प्राचार्य ने कहा कि डॉक्टर्स को सुरक्षा का माहौल एवं सम्मान मिले, तो प्रदेश के किसी भी गांव और सुदूर क्षेत्र में अपनी सेवाएं देने को तैयार रहते हैं। एनएचएम की टीम ने जन कल्याणकारी एवं डॉक्टर्स के लिए चल रही योजनाओं की जानकारी दी। कार्यशाला में डॉ. योगेश मानिक, डॉ. श्वेता, डॉ. प्रमोद, डॉ. विजयंत, डॉ. वंदना धामा, डॉ. रचना, डॉ. सोनिया, डॉ. अरुणा, डॉ. प्रदीप, डॉ. विजेंद्र, डॉ. ज्ञानेंद्र, डॉ. जितेंद्र, डॉ. मीनू, डॉ. विनय कुमार, डॉ. शिवम, डॉ. पंकज, डॉ. मुकेश. डॉ. रंजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें