फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में संपन्न हुई संगीत त्रिवेणी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज में संपन्न हुई संगीत त्रिवेणी
विज्ञापन

मेरठ। केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय एवं उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से 17 जनवरी को प्रारंभ हुई स्पिक मैके की शास्त्रीय गायन व नृत्य की श्रृंखला 24 फरवरी को प्रयागराज में संगम के समीप त्रिवेणी पंडाल में संपन्न हुई। 26 दिवसीय श्रृंखला में नृत्य, वादन व गायन की महान विभूतियों ने प्रस्तुतियां दीं। 3 पद्मविभूषण से सम्मानित पंडित हरिप्रसाद चौरसिया, पंडित बिरजू महाराज, विदुषी सोनल मानसिंह ने प्रस्तुति दी। साथ ही 11 पद्मभूषण से सम्मानित विद्वान विक्कू विनायक्रम, बेगम परवीन सुल्ताना, पंडित राजन, साजन मिश्र, विदुषी सुधा रघुनाथन, विद्वान टीवी संकरनारायनन, पंडित विश्वमोहन भट्ट, डॉ. एन राजम, डॉ. एल सुब्रमन्यम, विदुषी उमा शर्मा व डॉ. प्रभा आत्र ने प्रस्तुति दी। श्रृंखला में 13 पद्मश्री सम्मानित तथा 16 वरिष्ठ संगीत नाटक अकादमी सम्मान से अलंकृत कलाकारों ने प्रस्तुतियां देकर आयोजन को सार्थक बनाया। स्पिक मैके के 42 वर्ष के इतिहास में किसी एक स्थल पर एक साथ लगभग 240 कलाकारों का सम्मिलित होना संगीत के महाकुंभ के आयोजन से कम नहीं रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें