बागपत। भाजपा अनुसूचित मोर्चा की बैठक पुराना कस्बे में हुई। पश्चिम क्षेत्र के सदस्य एडवोकेट शीतल प्रसाद वाल्मीकि को मोर्चा का जिला प्रभारी मनोनीत किया गया है। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसमें जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, प्रदेश उपाध्यक्ष होराम सिंह, सुदेश चौहान, मोर्चा का जिलाध्यक्ष सतेंद्र सूद, सुरेश चौहान, सोमेंद्र, जसवंत सिंह, सुदेश, जय कुमार, राजेश गौतम, सत्यपाल उपाध्याय, नौराज सिंह, श्यामलाल, हरिकिशन, मुकेश कुमार, जसवंत पहलवान मौजूद रहे।