आयुष्मान भारत : 743 गोल्डन कार्ड बनाए गए
मेरठ। आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों का नि:शुल्क गोल्डन कार्ड बनाने के लिए जनपद में छह सरकारी चिकित्सालय एवं 31 प्राइवेट चिकित्सालयों में रविवार को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक विशेष कैंप लगाया गया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पूजा शर्मा ने बताया कि कुल 743 गोल्डन कार्ड बने। 1501 गोल्डन कार्ड के लिए अप्लीकेशन दी गई थी। 758 गोल्डन कार्ड पेंडिंग हैं, जो सोमवार तक बन जाएंगे। अब तक मेरठ में 27 हजार 632 कार्ड बनाए जाने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, महिला जिला अस्पताल, सरधना, मवाना सीएचसी, केएमसी आदि स्थानों पर बनाए गए।