एमआरआई टेक्नीशियन ने दिया इस्तीफा
मेरठ। मेडिकल कॉलेज में रेडियोडाइग्नोसिस विभाग के एमआरआई टेक्नीशियन फैजान अहमद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इस्तीफा प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता को सौंप दिया। फैजान का कहना है कि उन्होंने करीब ढाई साल निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य किया। इसके बाद भी अधिकारियों द्वारा गंभीर आरोप लगाने से उनका मानसिक उत्पीड़न हो रहा है। साथ ही कुछ अधिकारियों पर जाति और धर्म को लेकर टिप्पणी करने का भी आरोप लगाया। प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि फैजान संविदा पर थे। रेडियो डाइग्नोसिस विभाग में दो और लोगों का स्टाफ रख लिया है। गौरतलब है कि मेडिकल में ही पहले से ही चिकित्सक और अन्य स्टाफ की कमी चल रही है।