फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने चेकिंग के दौरान गोवंश पकड़ा
विज्ञापन

बढ़ापुर। ईद पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाने के एसएसआई राकेश कुमार बढ़ापुर-नगीना मार्ग स्थित ग्राम इस्लामाबाद के चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। एक सूचना पर पुलिस ने बढ़ापुर की ओर से नगीना जा रही एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने वाहन की गति तेज कर दी। पुलिस ने पीछा कर महिंद्रा पिकअप को पकड़ लिया। इसमें एक गोवंश के रस्सी से चारों पांव बांधकर ले जाया जा रहा था। नगीना निवासी एक आरोपी गुल्लू पुलिस को चकमा देकर मौके से भाग निकला। पकड़े गए लोगों में वाहन स्वामी बढ़ापुर के ग्राम सादातपुर गढ़ी निवासी संजय कुमार, चालक ग्राम कुंजेटा निवासी फरमान हैं। पुलिस ने पकड़े गए वाहन को सीज कर दिया है और तीनों आरोपियों के विरुद्ध गोवध व पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज कर पकड़े गए दोनों आरोपियों का चालान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें