बागपत। एसपीआरसी डिग्री कॉलेज के मैदान पर रविवार को पांच मैचों की सीरिज का पहला मैच खेला गया। इसमें एसपीआरसी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 40 ओवर में 358 रन बनाए। इसमें सौरभ ने 91, वर्णित ने 86 और वासू ने 40 रन बनाए। टीपीजी क्रिकेट एकेडमी की ओर से विक्रांत और रूद्रा ने तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करनी उतरी टीपीजी की टीम 121 रन पर ही ऑल आउट हो गई। मोनू और जयंत ने 31-31 सबसे ज्यादा रन बनाए। एसपीआरसी की ओर से अश्वनी ने चार, निशांत और विशाल ने तीन-तीन विकेट लिए। एसपीआरसी टीम ने 237 रन से मैच जीता। इसमें मैन ऑफ द मैच सौरव को चुना गया।