दोघट (बागपत)। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल इंटर कॉलेज, तवेला गढ़ी के छात्र-छात्राओं एवं प्रधानाचार्य रूकुम पाल सिंह यादव ने हर वर्ष की भांति सैनिकों के कल्याणार्थ चार हजार रुपये का चेक सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी बागपत को भेजा। इस मौके पर सतीश कुमार, सुशील कुमार, बालिस्टर, नरेश कुमार, सीमा दिल्लर, मीरा, आरजू, वर्षा, कमलजीत आदि रहे।