सरधना। सरूरपुर ब्लॉक के ग्राम नानू में प्रधान पद को लेकर एक बार नाजिम पक्ष को एडीजे-6 की कोर्ट से राहत मिल गई है। नानू गांव में वर्ष 2015 में हुए प्रधान पद के चुनाव में धांधली को लेकर इरफान ने कोर्ट में वाद योजित किया। जिसको लेकर एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव ने ग्राम प्रधान नानू के पद को अमान्य घोषित कर दिया था। इसके बाद नाजिम ने जिला कोर्ट में अपील की तो उसे कोर्ट ने बहाल करते हुए दोबारा से एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव को मामला भेज दिया। जिसमें एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव ने अपने पुराने आदेश को बहाल करते हुए फिर से 19 नवंबर 2018 में नाजिम प्रधान को ग्राम प्रधान पद पर अमान्य घोषित कर दिया। जिसको लेकर इरफान पक्ष में खुशी की लहर दौड़ गई। इस मामले में नाजिम ने एडीजे 6 मेरठ के यहां वाद योजित किया। जिसमें नाजिम को एक बार फिर से मामले की दोबारा सुनवाई होने तक ग्राम प्रधान के पद पर 20 दिसंबर को बहाल कर दिया है।