फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशुल्क शिविर में 66 मरीजों को मिला इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
निशुल्क शिविर में 66 मरीजों को मिला लाभ
विज्ञापन

मेरठ। केएमसी चिकित्सा संस्थान में शनिवार को निशुल्क नाक-कान, गला, दंत और नेत्र रोग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 66 मरीजों को लाभ मिला। शिविर में 33 मरीजों को पंजीकृत किया गया था। पंजीकृत मरीजों को डॉ. राजीव जैन ने निशुल्क परीक्षण और परामर्श दिया। उन्होंने बताया कि ज्यादातर मरीज कान बहना, कान के पर्दे और नस में दिक्कत, चक्कर आना, कम सुनना, नाक बंद होना, नाक से खून आना, बार-बार छींके आना, नाक की हड्डी और मांस बढ़ना आदि समस्याएं थीं। वहीं, दंत शिविर में डॉ. निशा गाजी द्वारा 18 मरीजों का निशुल्क परीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि ज्यादातर मरीजों में दांतों में पायरिया, मसूड़ों में सड़न, मुख में दुर्गंध आना, दांतों में ठंडा-गर्म लगना आदि समस्याएं थीं। 15 पंजीकृत मरीजों का परीक्षण नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील कुमार जैन द्वारा किया गया। सफेद मोतिया, काले मोतिया, रेटिनोपैथी और भैंगापन के मरीजों को उचित जांच करके ऑपरेशन की सलाह दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें