शीतल तोमर ने जीता भारत कुमारी का खिताब
मेरठ। हरियाणा के सोनीपत में दो दिवसीय प्रतियोगिता में पहलवान शीतल तोमर ने भारत कुमारी का खिताब जीता है। सीसीएसयू के कुश्ती स्टेडियम कोच डॉ. जबर सिंह सोम ने बताया कि सोनीपत में गीतांजलि महिला नेशनल गोल्ड कप कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 18 व 19 अगस्त को हुआ था। इसमें स्टेडियम की महिला खिलाड़ी निशा और शीतल तोमर ने प्रतिभाग किया। 50 किग्रा. भार वर्ग में निशा तोमर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं शीतल ने हरियाणा की 05 पहलवानों को हराया और फाइनल मुकाबले में हरियाणा की ही प्रियंका को हराकर भारत कुमारी का खिताब अपने नाम किया। वापस लौटने पर सोमवार को स्टेडियम में विजयी महिला खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ सतीश सिंह तोमर, मूलचंद, ओमेंद्र सिंह सोलंकी, नीरज अरोड़ा आदि मौजूद रहे।