फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेंच की मांग को लेकर दिया कचहरी में धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना को लेकर मंगलवार को वकीलों ने कचहरी चौराहे पर धरना दिया।
विज्ञापन

केंद्रीय संघर्ष समिति के चेयरमैन राजेंद्र सिंह जानी की अध्यक्षता और समिति के संयोजक देवकी नंदन शर्मा के नेतृत्व में आयोजित धरने में पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र सिंह धामा, अशोक शर्मा, अब्दुल जब्बार खान, विजय कुमार, अय्याज अहमद, नेपाल सिंह सोम, ब्रजवीर सिंह मलिक, देवकरण शर्मा, सुरेश पाल, कुशलपाल मलिक, सुनील मलिक, विशाल गुप्ता, विनोद कुमार गौतम, आदेश कुमार त्यागी, योगेंद्र कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। दोपहर को वकीलों के प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम को प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। संयोजक के अनुसार बुधवार को पं. नानक चंद सभागार में होने वाली सामाजिक और राजनैतिक संगठनों आदि की बैठक स्थगित कर दी गई है, जो अब 10 अगस्त को होगी, जिसमें 11 अगस्त की भाजपा कार्यसमिति की बैठक के विरोध की रणनीति पर विचार होगा। चेयरमैन ने कहा कि कचहरी में द्वितीय शनिवार का अवकाश रहता है। लेकिन इस बार वकीलों का अवकाश नहीं रहेगा। आंदोलन सफल बनाने के लिए सभी वकील कचहरी से सभा स्थल के लिए बसों से कूच करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें