पुलिस ने चार ऊंट छुड़ाए
बागपत। पुलिस ने नैथला गांव के जंगल से तस्करी कर कटान के लिए लाए गए चार ऊंटों को बंधन मुक्त कराया। एसआई रणधीर सिंह ने कोतवाली पर शेर खान निवासी बिलौचपुरा, अनस खान, वसीम व सलीम निवासी केतीपुरा गांव के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शेर खान और अनस खान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को जेल भेजा।