रोटरी क्लब ने मनाई पूल व मैंगो पार्टी
मेरठ। रोटरी क्लब मेरठ महान की ओर से पूल व मैंगो पार्टी का आयोजन हुआ। केएल इंटरनेशनल स्कूल में सभा का आयोजन हुआ। सदस्यों ने पूल पार्टी का आनंद लिया। तंबोला और गेम्स खेलकर इनाम जीते। सोनल माहेश्वरी व शोभना मिश्रा ने गेम्स कराए। पीडीजी जीएस धामा व संगीता कुमार ने सदस्यों को संबोधित किया। सदस्यों ने आमों क ा स्वाद चखा। अध्यक्ष गौरव माहेश्वरी ने सभी सदस्यों का स्वागत किया। मनीष शारदा, विकास जैन, रमेश कपूर, प्रवीण रस्तोगी, रुप माहेश्वरी, डॉ. वैभव मिश्रा सहित सदस्यों ने भाग लिया।