फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौचंदी तीन व संगम एक्सप्रेस चार घंटे लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। तमाम कोशिशों के बाद भी संगम और नौचंदी एक्सप्रेस राइट टाइम नहीं हो पा रही है। सोमवार को भी दोनों ट्रेन घंटो देरी से सिटी स्टेशन पर पहुंचीं। हालांकि राज्यरानी एक्सप्रेस ने राइट टाइम रवाना होकर यात्रियों को राहत दी। ये ट्रेन तीन घंटे देरी से पहुंची थीं। ट्रेनों की लेटलतीफी यात्रियों को भारी पड़ रही है। सोमवार को नौचंदी एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से पूर्वाह्न करीब सवा ग्यारह बजे पहुंची। वहीं, संगम एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से सुबह करीब 10:30 बजे पहुंची। जबकि कई दिन से देरी से रवाना हो रही राज्यरानी एक्सप्रेस राइट टाइम रवाना हुई। हालांकि यह ट्रेन तीन घंटे की देरी से रात करीब 1:30 बजे पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें