फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानचित्र जारी न करने वाले अवर अभियंताओं की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मानचित्र की फाइल रोकी तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन

मेरठ। मानचित्र एवं शमन शुल्क संबंधी समीक्षा बैठक में एमडीए वीसी साहब सिंह ने कहा कि मानचित्र जारी करने में देरी न करें। ऑफलाइन मानचित्र स्वीकृति के बाद भी कुछ अवर अभियंता मानचित्र को जारी नहीं कर रहे हैं। ऐसे जेई की जांच कराकर एक्शन होगा। एमडीए सभागार में शुक्रवार कोे आयोजित समीक्षा बैठक में देखा गया कि किस जोन से कितना शुल्क वसूला गया। पाया कि जोन ए में एक करोड़ 17 लाख रुपये, बी में मात्र 40 लाख, सी में 65 लाख तथा जोन डी में 71 लाख यानी कुल दो करोड़ 93 लाख रुपये की आय हुई है। वीसी ने कहा कि इसे बढ़ाया जाए। जिन जोन में कम वसूली है वहां स्थिति में सुधार करें। जोनल अधिकारियों को कहा शमन शुल्क ज्यादा से ज्यादा प्राप्त करें। बैठक में सभी जोनल तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें