फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया की मदद से परिजनों से मिला मासूम

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। तीन साल के लापता मासूम को सोशल मीडिया ने उसकी मां से मिला दिया। एसओ देहली गेट विजय गुप्ता के अनुसार मंगलवार सुबह तीन साल का बच्चा जिला अस्पताल के पास लावारिस घूम रहा था। लोगों की सूचना पर पुलिस बच्चे को थाने ले आई। लेकिन वह अपना नाम पता नहीं बता पा रहा था। उन्होंने व्हाट्स एप के कई ग्रुपों पर बच्चे के फोटो डाले तो जली कोठी के किसी व्यक्ति के माध्यम से बच्चे के परिजनों तक ये सूचना पहुंच गई। जिसके बाद बच्चे की मां शबीना पत्नी इस्लामुद्दीन निवासी जली कोठी थाने पहुंची। पुलिस ने बच्चे को परिजनों को सौंप दिया। शबाना ने बताया कि बच्चा सुबह खेलते हुए गुम हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें