भारतीय योग संस्थान द्वारा निशुल्क शिविर का आयोजन
मेरठ। भारतीय योग संस्थान द्वारा श्रद्धापुरी फेस दो स्थित पार्क में पांच दिवसीय मोटापा एवं मधुमेह रोग निवारण योग शिविर का आयोजन किया गया। योग शिविर संगठन के प्रांतीय मंत्री रविंद्र सिंह चौहान की देखरेख में संपन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष निर्मल कुमार जैन ने की। इस दौरान मोटापा व मधुमेह जैसे रोग के लिए आसनों में सूक्ष्म क्रियाएं, सूर्य नमस्कार, मंडूकासन, प्राणायामों अनुलोम विलोम, कपालभाति, अग्निसार आदि प्राणायाम कराए गए। शिविर में जिला प्रधान सुनील राघव, जय भगवान मित्तल, जितेंद्र कुमार, मान सिंह, केपी मलिक, ओमबीर, मनोज वर्मा, महेश अग्रवाल, डॉ. राजेश शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, यशपाल शर्मा, विजय जोशी संजुला राघव, अंजु रेहान, नीलम वर्मा, पद्मा, पिंकी आदि के साथ साथ आर्य नगर, आर्य समाज मंदिर, लायन एग्रीकल्चर फार्म, बद्रीशपुरम, सरस्वती शिशु मंदिर आदि योग केंद्रों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।