फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों की करंट से हुई मौत के मामले में जेई को हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। बटजेवरा गांव निवासी बंटी पुत्र राधे श्याम और गांव रसूलपुर थाना सरूरपुर निवासी सोनू पुत्र सत्य प्रकाश की करंट लगने से मौत हो गई थी। दोनों मौसेरे भाई थे। शुक्रवार को भाजपा नेता सतेंद्र भराला कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। परिजनों ने आरोप लगाया कि जेई इंद्रजीत सिंह की लापरवाही की वजह से दोनों की मौत हुई है। क्योंकि सूचना देने के बाद भी टूटा हुआ तार नहीं जुड़वाया गया था। सतेंद्र भराला ने परिजनों को उचित मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया। साथ ही एमडी को प्रार्थना पत्र देकर जेई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। अधिशासी अभियंता अजय गर्ग ने बताया कि जेई इंद्रजीत सिंह को फिलहाल क्षेत्र से हटा दिया गया है और जांच बैठा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें