युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज
जानीखुर्द। जानी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक किशोरी को उसका ही एक रिश्तेदार बहला फुसलाकर ले गया। घटना की रिपोर्ट आरोपी युवक के खिलाफ जानी थाने में पीड़िता के पिता ने दर्ज करवाई है। जानी थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक किशोरी को उसका एक रिश्तेदार तीन दिन पूर्व बहला फुसलाकर ले गया। काफी तलाश के बाद भी युवती के नहीं मिलने पर घटना की रिपोर्ट किशोरी के पिता ने जानी थानें में दर्ज करवाई है। जानी थाना प्रभारी प्रेमचंद्र शर्मा के अनुसार घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी और किशोरी की तलाश शुरू कर दी गई है।