मेरठ। डेढ़ साल तक लेट होने के बाद समय की पटरी पर लौटी संगम व नौचंदी एक्सप्रेस फिर से लेट होने लगी है। इन दोनों ट्रेनों में कानपुर, लखनऊ और इलाहाबाद जाने वाले यात्रियों की भारी संख्या होती है। बृहस्पतिवार को संगम एक्सप्रेस निर्धारित समय से साढ़े पांच घंटे लेट होकर दोपहर करीब साढ़े बारह बजे पहुंची। जबकि नौचंदी एक्सप्रेस छह घंटे की देरी से दोपहर करीब दो बजे पहुंची। इससे यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि दोनों ट्रेनों को यहां से तो राइट टाइम रवाना किया जाता है, लेकिन वापसी में ये समय से नहीं पहुंच पाती हैं।