सपाइयों ने कैंडल मार्च निकाला
मेरठ। इराक के मोसुल शहर में आईएसआईएस द्वारा मारे गए 39 भारतीय मजदूरों की आत्मा की शांति के लिए समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति और जनजाति प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने सूरजकुंड पार्क में कैंडल मार्च निकाला। महानगर अध्यक्ष विपिन मनोठिया के नेतृत्व में भारतीयों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान अमित बेनीवाल, दीपक पार्चा, अभिषेक धीगान, गुड्डू चौधरी, अंशुल, करण कटारिया, करण मनोठिया, रवित धवन, कमल वर्मा मौजूद रहे।