मेरठ। अखिल भारतीय गुर्जर विकास मंच के तत्वावधान में बुधवार को पंचवटी कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय गुर्जर दिवस की पूर्व संध्या पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता कर्मवीर सिंह गुमी व संचालन जगदीश पूठा ने किया। मुख्यातिथि मधु गुर्जर व सुशील गुर्जर रहे। वक्ताओं में देशपाल गुर्जर ने गुर्जर दिवस के इतिहास पर प्रकाश डाला। इस दौरान आशुतोष सिंह, विजेंद्र भाटी, गिरेंद्र गुमी, सुमित, सोनू, वेदपाल चपराणा, प्रवीन पावटी, अनिल प्रधान, राहुल डोयला, भगत सिंह प्रदीप कसाना, रोहित व प्रशांत आदि मौजूद रहे।