नगर निगम की बजट बोर्ड बैठक आज
मेरठ। नगर निगम की बजट बोर्ड बैठक मंगलवार को टाउन हॉल में होगी। वहीं सोमवार को भाजपा पार्षदों ने रोडवेज के सामने चैंबर ऑफ कामर्स में बैठक करके बजट की आय और व्यय के प्रत्येक बिंदू पर चर्चा की। भाजपा महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें पार्षद दल नेता विपिन जिंदल और पार्षद प्रभारी अजय गुप्ता ने पार्षदों को बोर्ड बैठक में शहर के विकास पर अपने प्रस्ताव रखने की सीख दी। मौके पर ललित नागदेव, राजेश रोहला, पंकज गोयल, समीर चौहान, विजय सोनकर आदि पार्षद रहे। बता दें कि मंगलवार शाम को ही कमिश्नर की अध्यक्षता में नगर निगम अवस्थापना की बैठक होगी।