दस वार्डों में शुरू नहीं हुई सफाई
मेरठ। रविवार को भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष और पार्षद ललित नागदेव ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने बताया कि सात फरवरी को केंद्र सरकार की स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम तीन दिन के लिए शहर में स्वच्छता का सर्वे करेगी। लोगों से उनकी प्रतिक्रिया लेगी। बताया कि शहर की जो स्थिति है, वो ठीक नहीं है। नगर निगम की कूड़ा उठाने की गाड़ियां खराब हैं। विश्वविद्यालय रोड पर डस्टबिन कूड़े के ढेर से अटे पड़े हैं। कहा कि शहर के दस वार्डों में अभी तक सफाई का काम शुरू नहीं हुआ है। ऐसी स्थिति में केंद्र की टीम के सामने नगर निगम कैसी तस्वीर पेश करेगी। ललित नागदेव ने कहा कि शहर की सफाई के लिए जल्द ही आवश्यक कदम उठाए जाएं।