अगवा किशोरी एटा से बरामद की
बागपत। थाना क्षेत्र के एक गांव से गुम हुए युवती को पुलिस ने एटा से बरामद किया। संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई थी। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर एटा से बरामद किया। उधर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से ही युवती संदिग्ध परिस्थिति में गुम हो गई। परिजनों ने थाने पहुंचकर दो युवकों को नामजद कर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।