फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय पर धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय पर धरना
विज्ञापन

मेरठ। सामाजिक संगठन सजग प्रहरी की मेरठ शाखा द्वारा शुक्रवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा गया। इसमें बाल शिक्षा के अधिकार अधिनियम का पालन कराने के साथ ही शिक्षकों की समस्याओं को दूर करने की मांग की गई। संगठन के जिलाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, महामंत्री राजीव तोमर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चार सूत्रीय मांग पत्र संयुक्त शिक्षा निदेशक को दिया। जिसमें अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार नियमों का पूरी तरह पालन कराने, सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों में नियम विरुद्ध शिक्षकों के विनियमितीकरण की जांच करने, शिक्षा विभाग के कार्यालयों में हो रहे भ्रष्टाचार को रोकने तथा लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने की मांग की गयी। अमित त्यागी, सीमा, बबीता, ब्रह्मपाल, अंकित शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें