सुनील त्यागी को बनाया नरेंद्र मोदी विचार मंच का ब्लॉक अध्यक्ष
बागपत। कस्बे में नरेंद्र मोदी विचार मंच की बैठक हुई। इसमें जिलाध्यक्ष संदीप जैन ने पदाधिकारियों की घोषणा की। उन्होंने बताया टटीरी नगराध्यक्ष पद पर अतुल गोयल, पिलाना ब्लॉक अध्यक्ष सुनील त्यागी को मनोनीत किया। कार्यकर्ताओं से केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। मेरठ मंडल महामंत्री योगेश राणा, जिला महामंत्री केपी सिंह, सतेंद्र त्यागी, मनोज कटारिया, रवि, विशाल गोयल, रोहित गुप्ता, जितेंद्र वर्मा मौजूद रहे।