प्रधानाचार्य ने रास्ते के निर्माण को पूरा कराने मांग की
बागपत।
सेंट मैरी इंटर कॉलेज रटौल के प्रधानाचार्य ने डीएम को शिकायत की चार माह से रास्ता निर्माणाधीन है। कार्य पूरा नहीं किया जा रहा है। नाला भी खोद दिया गया है। स्कूल में शिक्षारत बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फरवरी माह में बोर्ड परीक्षा भी शुरू हो जाएगी। प्रधानाचार्य ने जल्द निर्माण को पूरा कराने की मांग की है।