फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट मेरीज में हुआ क्रिसमस सेलिब्रेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। खुशियों का त्योहार है आया, भर-भर झोली उपहार लाया, आओ मिलकर खुशियां बांटे, क्रिसमस ने सारा जग चमकाया। क्रिसमस के आने की खुशी में ये गीत बुधवार को सेंट मेरीज एकेडमी में गूंजे। बच्चों ने मिलकर क्रिसमस का स्वागत किया। स्कूल में क्रिसमस समारोह धूमधाम से मनाया गया। क्रिसमस खुशियां बांटने का त्योहार है, इसलिए इस अवसर पर सेंट मेरीज एकेडमी ने अपने प्रांगण में यह आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि फादर सहाय राज रहे। सेंट जोंस की प्रिंसिपल चंद्रलेखा जैन, सोफिया गर्ल्स की प्रधानाचार्या, फादर, सिस्टर उपस्थित रहे। आयोजन में प्रिंसिपल रेवरन ब्रदर डेनिस जोसफ ने अतिथियों का स्वागत किया। प्राइमरी विंग के बच्चों ने डिवाइन इनोवेशन डांस प्रस्तुत किया। नेटिविटी नाटक के जरिये सेंट मेरीज के छात्रों ने ईसा-मसीह के जन्म की घटना को दिखाया। सभी स्कूल के छात्रों ने अंत में मिलकर सामूहिक कैरल्स गाए। पूर्व छात्र भी आयोजन में शामिल हुए।
विज्ञापन


अन्य स्कूलों के बच्चों ने भी दी प्रस्तुति
आयोजन में सोफिया गर्ल्स, सेंट जोंस, सेंट जेम्स, सेंट पैट्रिक्स आदि स्कूलों के बच्चों ने भी कैरल्स गाए। नृत्य व नाटिकाओं की प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें