मेरठ। सीसीएस यूनिवर्सिटी रोड स्थित साकेत में शनिवार रात एक ट्रक में भीषण आग लग गई। ड्राइवर ने कूदकर जान बचाई। इसकी सूचना पर फायरब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। पुलिस ने बताया कि ट्रक मवाना से गढ़ मुक्तेश्वर की तरफ जा रहा था।